Monday, December 14, 2009

सोनागिरी की पवित्र पहाड़ी : दतियाँ (मध्य प्रदेश)

तो आज प्रस्तुत है पवित्र तीर्थ सोनागिरी के बारे में -
सोनागिरी, जिला दतियाँ (म.प्र.) में स्थित एक पवित्र स्थान है जो दतियाँ से मात्र १५ किमी की दूरी पर है| यहाँ का मुख्य आकर्षण एक पहाड़ी है, जो स्वर्नागिरी भी कही जाती है और पूर्ण प्राकृतिक तथा रम्य वातावरण में अवस्थित है |

चलचित्रों के लिए यहाँ क्लिक करे |

पहाड़ी पर छोटे बड़े कुल १०८ मंदिर है जो जैन तीर्थंकरो से सम्बंधित है | पहाड़ी की चढाई के साथ ही मंदिर शुरू हो जाते है और जब तक पुनः दूसरी और से नीचे नहीं आ जाते, तब तक कुल १०८ मंदिरों के दर्शन होते है | आधिकांश मंदिर सल्तनत एवं मुग़ल शेल्ली में निर्मित है |कुछ मंदिरों में तो १००० वर्ष से प्राचीन प्रतिमाएं भी विद्यमान है | मंदिरों तथा प्रतिमाओं की सुन्दरता तथा कला के बारे में तो क्या कहना ? समस्त वातावरण, नैसर्गिक सौंदर्य और मंदिरों के गुम्बद और मीनारे मन मोह लेती है | मंदिर ५७ को एक चमत्कारी मंदिर माना जाता है, यहाँ समस्त सम्प्रदायों के लोग दर्शन करने आते है |

यह पवित्र स्थान संतो तथा साधको के मध्य प्राचीनकाल से ही लोकप्रिय रहा है और अनेको ने यहीं से तप करके निर्वाण पाया है |

कुछ फिल्मो के गानों में भी यहाँ का दृश्य दिखाया गया है| पहाड़ी के अतिरिक्त नीचे तलहटी में भी कुल २६ मंदिर और है | कुल मिलाकर यदि इसे मंदिर नगरी कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी|

सोनागिरी के बारे में और अधिक जानने के लिए यहाँ क्लिक करे |

किसी और तीर्थ के चलचित्र अगले अंक में ...

1 comment:

  1. hmm.. manish bhaiya... kya haal h...??
    achha likha hai.... aapki kavita bhi post karna blog par...
    mera blog bhi dekhna... http://imajeeb.blogspot.com

    ReplyDelete